एलआईसी एचएफएल में मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर सरकारी जॉब पाने का मौका, 50000 मिलेगी सैलरी

LIC Vacancy 2026: फ्रेसर्स युवा जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए बड़ी खबर है। सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी (Marketing & Sales) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं।

मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार ने MBA किया हो। सेल्स में 1 वर्ष तक काम कर चुके युवा भी अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार का लोकल लैंग्वेज का अच्छे से ज्ञान हो।
ध्यान रखें कि अभ्यर्थी केवल चंडीगढ़, देहरादून, दिल्ली, गाजियाबाद, गुड़गांव, कानपुर, सोनीपत, कोयंबटूर, इंदौर, मैसूरु, पटना, रांची, भोपाल, पिंपरी-चिंचवाड़, कोलकाता, भुवनेश्वर, चेन्नई, कटक, गुवाहाटी, जोधपुर, लुधियाना, मदुरै, पुणे, हैदराबाद, ठाणे, मुंबई, एर्नाकुलम, जयपुर, विजयवाड़ा, रायपुर, नागपुर, नासिक, बैंगलोर, ग्वालियर पश्चिम, त्रिपुरा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कहां और कैसे कर सकते हैं अप्लाई

इस भर्ती के लिए एलआईसी एचएफएल की ऑफिशियल वेबसाइट lichousing.com/careers, इंटर्नशाला पोर्टल पर किया जा सकता है। आवेदन करने का तरीका निम्नलिखित है-

  • फॉर्म भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर Job Opportunities में भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर Apply Now पर क्लिक करें।
  • मांगी गई सभी डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
  • अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

LIC HFL Vacancy 2026 Application Form

भर्ती विविरण एवं सैलरी

इस भर्ती के माध्यम से कुल 50 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिन उम्मीदवारों का चयन भर्ती के लिए होगा उनको पहले दो वर्ष के लिए 40 हजार रुपये से लेकर 50000 रुपये तक प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जायेगा। 2 वर्ष के लिए सर्विस बॉन्ड भरवाया जायेगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को 14 लाख या उससे अधिक वार्षिक पैकेज प्रदान किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!