कोरबा में हाथियों की आहट से वन विभाग अलर्ट, गांवों में कराई मुनादी…

कोरबा। कोरबा जिले के करतला वन मंडल में जंगली हाथियों का दल पहुंच गया है। जंगल में लगभग 9 हाथियों के विचरण की पुष्टि हुई है। सूचना मिलते ही वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। वन विभाग की टीम गांव-गांव जाकर लाउडस्पीकर से मुनादी करा रही है – “ग्रामवासी सतर्क रहें, जंगल की ओर न जाएं।”

वन विभाग ने ग्रामीणों से शाम के बाद जंगल न जाने, खेतों में अकेले न रहने और बच्चों को जंगल से दूर रखने की अपील की है। इसके साथ हाथियों के पास जाकर सेल्फी-वीडियो बनाने पर सख्त मनाही है। विभाग ड्रोन कैमरे से हाथियों के झुंड पर नजर रख रहा है।

हाथियों के दल की मौजूदगी को देखते हुए हाथी मित्र दल को भी सक्रिय किया गया है। निगरानी टीम में डिप्टी रेंजर केशव सिदार, BFO प्रतीक तिवारी, शेखर कंवर, दीपक कुजूर, कपिल कंवर, परमेश्वर बंजारे और मिलाप कंवर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!