पंडाल के लिए सड़क पर बांधी रस्सी में फंसकर बाइक सवार युवक की मौत, FIR दर्ज

अंबिकापुर। शहर के जयस्तंभ चौक में दुर्गा पूजा एवं जागरण कार्यक्रम के दौरान सड़क पर बांधी गई रस्सी में बाइक सवार युवक फंस गए। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। मामले में आयोजन समिति के सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है.

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान मायापुर निवासी फैजान खान के तौर पर हुई है. घटना के बाद कोतवाली थाने में गहमागहमी का माहौल बन गया. पुलिस में आखिरकार दुर्गा पूजा आयोजन समिति के सदस्य सुरेश कनौजिया और संदीप अग्रवाल के खिलाफ धारा 106, 125 एवं 3 के तहत मामला दर्ज किया.

दरअसल, दुर्गा पूजा और गणेशोत्सव जैसे आयोजनों के लिए समितियों को जिला प्रशासन अनुमति तो दे देता है, लेकिन इसके बाद निगरानी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसका शिकार फिरोज खान हुआ है. चौक-चौराहों पर बेतरतीब तरीके से लगाए जाने वाले पंडालों से न केवल आवाजाही प्रभावित होती है, बल्कि हर समय बजने वाले गानों से लोगों को तकलीफ भी होती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!