
जॉब डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में स्नातक पास युवाओं के लिए सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट में बतौर सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के रूप में नौकरी करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिये कुल 65 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 10 नवंबर, 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।
एसपीए के पदों पर आवेदन करने के लिए पात्रता मानदंड
- सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
- उम्मीदवार की अंग्रेजी शॉर्टहैंड में दक्षता प्रति मिनट 110 शब्द और कंप्यूटर टाइपिंग स्पीड प्रति मिनट 40 शब्द होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अक्टूबर, 2026 के आधार पर की जाएगी।
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
रजिस्ट्रेशन फीस
एसपीए के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना जरूरी है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 1,500 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शॉर्टहैंड, टाइपिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, भारतीय संविधान में न्यायपालिका आदि विषयों से 100 अंकों के 50 सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 1 घंटे 30 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी।
