इसरो में ड्राइवर, MTS समेत ढेरों वैकेंसी, 10वीं पास से ग्रेजुएट सबके लिए नौकरी, जल्द करें अप्लाई

ISRO SDSC SHAR Recruitment 2026: अच्छी जॉब ढूंढ रहे हैं, तो आपको इसरो जाने का अवसर मिल रहा है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने सतीश धवन स्पेस सेंटर शार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। टेक्निकल असिस्टेंट से लेकर साइंटिफिक असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट, नर्स, ड्रॉट्समैन, फायरमैन, ड्राइवर, मल्टी टास्किंग स्टाफ जैसे पद भरे जा रहे हैं। इसरो में इस नई भर्ती से जुड़ा आधिकारिक विज्ञापन जारी हो चुका है। कैंडिडेट्स ऑनलाइन www.isro.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं। सभी पद लेवल -1 से लेकर लेवल 07 तक के हैं।

इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र शार, श्री हरिकोटा भारत सरकार के अंतर्गत स्पेस पोर्ट के तौर पर जाना जाता है। जहां नौकरी पाने की यह अच्छी अपॉर्चुनिटी हो सकती है। सभी पदों पर सैलरी भी बढ़िया ऑफर की जा रही है। ऐसे में जो अभ्यर्थी योग्य हैं, वो आवेदन करने का मौका ना छोड़ें। अप्लाई करने की लास्ट 9 नवंबर 2026 है। इसके बाद एप्लिकेशन की विंडो बंद हो जाएगी। तो इसे तारीख से पहले ही आवेदन से जुड़ा प्रोसेस पूरा कर लें।

इसरो वैकेंसी और योग्यता

पद वैकेंसी योग्यता
टेक्निकल असिस्टेंट 14 फर्स्ट क्लास डिप्लोमा इंजीनियरिंग डिसीप्लीन में (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल/EEE, सीएसई/ईसीई/सिविल) कम से कम 3 साल का किया हो।
साइंटिफिक असिस्टेंट 03 फर्स्ट क्लास बीएससी डिग्री जिसमें फिजिक्स मुख्य विषय के तौर पर पढ़ा हो। या फर्स्ट क्लास बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (फोटोग्राफी/विजुअल आर्ट्स सिनेमेटोग्राफी) में किया हो।
लाइब्रेरी असिस्टेंट ए 03 फर्स्ट क्लास ग्रेजुएशन और फर्स्ट क्लास मास्टर की डिग्री लाइब्रेरी साइंस/लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन साइंस में किया हो।
नर्स बी 03 फर्स्ट क्लास नर्सिंग डिप्लोमा तीन साल का किया हो और स्टेट नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन किया हो।
टेक्नीशियन बी 43 10वीं पास के साथ ट्रेड इलेक्ट्रीशियन/फिटर/इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक/मैकेनिक/केमिकल, बॉइलर/अटेंडेंट/टर्नर, आरएसी, सिविल इंजीनियरिंग असिस्टेंट, फोटोग्राफी, डिजिटल, फोटोग्राफी, ड्रॉट्समैन सिविल आदि में आईटीआई किया हो।
ड्रॉट्समैन बी 01 10वीं पास के साथ ट्रेड इलेक्ट्रीशियन/फिटर/इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक/मैकेनिक/केमिकल, बॉइलर/अटेंडेंट/टर्नर, आरएसी, सिविल इंजीनियरिंग असिस्टेंट, फोटोग्राफी, डिजिटल, फोटोग्राफी, ड्रॉट्समैन सिविल आदि में आईटीआई किया हो।
फायरमैन ए 02 10वीं पास की हो। फिजिकल फिटेस और एंड्योरेंस टेस्ट क्वालिफाई करना होगा।
लाइट व्हीकल ड्राइवर ए 05 10वीं पास के साथ हैवी व्हीकल ड्राइवर और 3 साल का लाइट व्हीकल ड्राइविंग एक्सपीरियंस के साथ वैलिड लाइट व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस भी हो।
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) 16 10वीं पास/एसएसएलसी/एसएससी या समकक्ष योग्यता।
कुल 97

आयुसीमा क्या होनी चाहिए?

इसरो भर्ती में सभी पदों के लिए अलग-अलग उम्र सीमा तय की गई है। पोस्ट कोड 07-25, 27, 28, 30 के लिए 18 साल से 35 साल उम्र होनी चाहिए। वहीं फायरमैन पोस्ट कोड 26 के लिए 18-25 उम्र होनी चाहिए। वहीं मल्टी टास्किंग स्टाफ पोस्ट कोड 29 के लिए भी उम्र 18-25 है। ऊपरी उम्र में सरकारी नियमानुसार एससी/एसटी, ओबीसी, एक्स सर्विसमैन, पीडब्ल्यूबीडी आदि को छूट मिलेगी।

ISRO Notification 2026 PDF

सैलरी कितनी मिलेगी?

टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट ए, नर्स बी की पोस्ट पर लेवल-7 के मुताबिक 44,900- 1,42,400/- सैलरी मिलेगी। टेक्नीशियन बी/ड्रॉट्समैन बी को लेवल-03 को 21,700-69,100/- मंथली सैलरी मिलेगी। फायरमैन ए, लाइट व्हीलकल ड्राइवर ए/हैवी व्हीकल ड्राइवर ए को लेवल-2 के मुताबिक 19,900-63,200 और मल्टी टास्किंग स्टाफ का वेतन लेवल-01 18000-56900/- तक है।

एप्लिकेशन फीस कितनी लगेगी?

पोस्ट कोड 7-15 तक आवेदन के लिए 750 आवेदन शुल्क भरना होगा। रिटन टेस्ट पास करने के बाद महिला/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्स सर्विसमैन अभ्यर्थियों को 500 फीस रिफंड कर दिए जाएंगे। वहीं पोस्ट कोड 16-30 के लिए 500 आवेदन शुल्क तय किया गया है। जिसमें से आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को 400 रुपये रिफंड मिल जाएंगे। ध्यान रखें कि आवेदन करते समय बैंक अकाउंट की डिटेल बिल्कुल सही भरें। लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट से जुड़ी सूचना इसरो की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। ऐसे में आवेदन के बाद आप इसे नियमित रूप से विजिट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!