इन राशियों की चमकेगी किस्मत; धन लाभ से तरक्की तक मिलेंगे शुभ संकेत, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal  :आज का दिन  तुला और धनु राशिवालों को करियर, कारोबार, प्रेम, परिवार और आर्थिक मामलों में खास सफलताएं मिल सकती हैं। आज का मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

मेष
एक से अधिक मोर्चो पर संघर्ष करना पड़ सकता है। कूटनीतिक प्रयासों से विरोधियों के हौसले पस्त होंगे। भावनात्मक मुद्दों में हल्के सुधार की संभावना रहेगी।
शुभ रंग: महरून
शुभ अंक: 8

वृषभ
तनाव रहित रहने का दिन है। व्यर्थ के विवादों में उलझने की अपेक्षा अपने कार्यों की गति नियंत्रित रखें। मनोरंजन और कला साहित्य से संबंधित विषयों से जुड़ाव बढ़ेगा।
शुभ रंग: डायमंड ब्राइट कलर
शुभ अंक: 5

मिथुन
महत्व के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें। मित्रों को सहायता में सावधानी रखनी होगी। वैवाहिक जीवन में दूसरों का हस्तक्षेप तनाव का कारण बन सकता है।
शुभ रंग: ग्रीन कलर
शुभ अंक: 6

कर्क
किसी खास कार्य को लेकर किंचित अधिक भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे। प्रतिपक्ष की आलोचना सहनी पड़ सकती है। प्रशासनिक कार्यों पर पकड़ मजबूत होगी।
शुभ रंग: ऑफ व्हाइट
शुभ अंक: 8

सिंह
व्यावसायिक कार्यों में बेहतर प्रदर्शन रहेगा। पुराने सहयोगियों से मुलाकात भावपूर्ण रहेगी। प्रेम संबंधों को सहयोग देने में सावधानी रखनी होगी। प्रतिस्पर्धा में पड़ने से बचना चाहिए।
शुभ रंग: पिंक कलर
शुभ अंक: 2

कन्या
भावनात्मक संबंध में वास्तविक मुद्दों से हट कर व्यर्थ का तनाव रहने की संभावना है। स्वास्थ्य नरम रहेगा। यात्रा में सावधानी रखनी होगी। भूमि भवन के रख रखाव में व्यस्त रहेगें।
शुभ रंग: पीच कलर
शुभ अंक: 1

तुला
साथी कर्मियों पर प्रभाव बढ़ेगा। आय के नए विकल्प खुलेंगे। अविवाहित जातकों को अच्छे प्रस्ताव मिलने के योग हैं। वाहन सुख बढ़ेगा।
शुभ रंग: कॉपर कलर
शुभ अंक: 5

वृश्चिक
आर्थिक मामलों में संभल कर आगे बढ़ें। विश्वास में धोखा मिल सकता है। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। आध्यात्मिक यात्रा के अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग: रेड कलर
शुभ अंक: 4

धनु
मार्केटिंग और प्रबंधन से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा, शंकाएं दूर होंगी। भौतिक सुख सुविधा बढ़ने के संयोग बनेंगे।
शुभ रंग: कॉफी कलर
शुभ अंक: 3

मकर
तकनीकी और संचार से संबंधित व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी पर लाभ भी बढ़ेगा। पेरेंट्स का सानिध्य प्राप्त करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।
शुभ रंग: ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक: 2

कुंभ
व्यापार में आक्रमक मार्केटिंग का फायदा मिलेगा। तकनीकी विषयों में रुचि बढ़ेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा बढ़ी हुई रहेंगी। प्रेम संबंधों में साथी के सुर बिगड़े हुए हो सकते हैं।
शुभ रंग: ब्राउन कलर
शुभ अंक: 4

मीन
कार्यों के परिणाम मन मुताबिक ना मिलने से असंतोष रह सकता है। विरोधियों को नियंत्रित करने के प्रयास ना करें। परिवारजनों से जुड़े मामलों में सौहार्द पूर्ण स्थिति रहेगी।
शुभ रंग: एमरल्ड कलर
शुभ अंक: 6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!