नैना सिंह धाकड़ ने लद्दाख की चोटी माउंट मेंटोक पर फहराया तिरंगा

 

रायपुर। बस्तर की बेटी नैना सिंह धाकड़ ने लेह लद्दाख की चोटी माउंट मेंटोक पर फतह हासिल कर एक बार फिर प्रदेश के साथ क्षेत्र का नाम देश में ऊंचा किया है। पर्वतारोही नैना सिंह ने 6250 मीटर ऊंची मेंटोक कांगड़ी पर चढ़ाई कर तिरंगा फहराया।
इतना ही नहीं उन्‍होंने लेह लद्दाख की चोटी माउंट मेंटोक 3 के साथ मेंटोक कांगड़ी 2 और मेंटोक कांगड़ी 1 पर फतह हासिल कर किया। तेज हवाओं के बीच नैना बेस कैंप से रात 1.20 मिनट में निकली और अपने अभियान को सफलतावूर्पक पूरा किया। नैना ने पर्वत पर चढ़कर राष्ट्रीय गा के साथ नछत्तीसगढ़ राज्य का राज्यकीय गीत भी गाया। साथ ही उन्‍होंने योग करके स्‍वस्‍थ रहने का संदेश भी दिया। बतादें कि एक साथ तीन पहाड़ों पर लगातार चढ़ने वाली बस्तर की बेटी नैना सिंह धाकड़ छत्तीसगढ़ की पहली महिला हैं।
पहले कदम में जब अभियान के लिए 10 सदस्य निकले लेह लद्दाख से सब सुरक्षित थे। पर जब (लेह लद्दाख़) करजोक गांव के आगे सोमोरोरी लेक के पास ट्रांसिट कैंप से निकले तो धीरे-धीरे टीम के सदस्यों की तबियत बिगड़ रही थी। बेस कैंप पहुंचते तब तक टीम के तीन सदस्य की सेहत सही नहीं थी। उनके उपचार के लिए उन्हें बेस कैंप में छोड़, हम सात सदस्य आगे बढ़े। जिसमे नैना सिंह धाकड़ छह पुरुष पर्वतारोहियों में अकेली महिला पर्वतारोही थी। बेस कैंप 5300 मीटर पर था। 13 मई बेस कैंप से निकल समिट कैंप 5600 मीटर पर गए।

error: Content is protected !!