होर्मुज में फिर हुआ जंग शुरू! IRGC ने होर्मुज से गुजर रहे दो कमर्शियल जहाजों पर दागी मिसाइलें

होर्मुज में एक बार फिर से तनाव बढ़ता हुआ दिख रहा है. होर्मुज जलडमरूमध्य में ओमान तट के पास एक तेल टैंकर पर अज्ञात मिसाइल से हमला हुआ, जिससे जहाज में आग लग गई. यह घटना अमेरिका-ईरान युद्धविराम वार्ता के बीच हुई है. यह हमला ऐसे समय में हुआ जब ईरान पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम एक सप्ताह से कर रहा है. वहीं, दूसरी तरफ ईरानी सेना होर्मुज में कई जहाजों को निशाना बनाया है.

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब ईरान में लोग पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का शोक मना रहे हैं. खामेनेई की मौत ईरान युद्ध की शुरुआत में हुई थी.

ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा एजेंसी UKMTO ने भी सोमवार को ओमान के तट के पास होर्मुज में एक तेल टैंकर पर अज्ञात प्रक्षेपास्त्र से हमला घटना की पुष्टि की है. UKMTO के मुताबिक ओमान के लीमाह से करीब आठ नॉटिकल मील पूर्व में एक घटना हुई है.

अमेरिकी अधिकारी के हवाले से आई एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के IRGC ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे दो कॉमर्शियल शिप पर एक के बाद एक करके लगातार दो मिसाइलें दागीं. हमले में दोनों जहाजों को काफी नुकसान पहुंचा है. हालांकि अभी तक किसी भी चालक दल किसी कोई भी नुकसान की सूचना प्राप्त नहीं हुई है.

IRGC गार्ड कोर पिछले कुछ समय से इस इलाके में जहाजों को धमकी दे रहा था. जहाजों को चेतावनी दी थी कि वे उस रास्ते से न गुजरें जिसे अमेरिकी सेना ने ओमान के तट के पास सुरक्षित घोषित किया है.

यह हमला मंगलवार को इसी चेतावनी के बाद हुआ है और जिसे लेकर अब इलाके में तनाव और बढ़ गया है. इन दोनों घटनाओं ने होर्मुज में सुरक्षा को लेकर नई चिंता खड़ी कर दी है. यह रास्ता दुनिया के लिए बेहद अहम माना जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!