सरकार की चेतावनी के जवाब में धरनास्थल पर बढ़ रही आंदोलनकारियों की संख्या

 

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की हड़ताल 11वें दिन भी जारी

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नीत कांग्रेस सरकार द्वारा हड़ताली कर्मचारियों को वेतन कटौती की सख्त चेतावनी दिए जाने से कर्मचारी – अधिकारी फेडरेशन की नाराजगी और बढ़ गई हैै। फलस्वरूप कलेक्टोरेट के सामने फ्लाई ओवर के नीचे धरना प्रदर्शन स्थल पर पहले से ज्यादा संख्या में अधिकारी कर्मचारी के पहुंचने के समाचार है। संगठन के जिलाध्यक्ष ने दो दिन पहले ही कह दिया था कि प्रदेश के 5 लाख कर्मचारी – अधिकारी के आंदोलन पर दमन की नीति नहीं चल सकती। अनिश्चितकालीन आंदोलन के आज 11वें दिन फेडरेशन के महासचिव सतीश ब्यौहारे ने कहा कि जिले में फेडरेशन से जुड़े 20 से 25 हजार लोग हैं। धरना, प्रदर्शन स्थल पर रोज सात सौ आठ सौ कर्मचारी अधिकारी उपस्थित हो रहे थे जो अब सरकार की उक्त चेतावनी के बाद एक हजार पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि दो सूत्रीय मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। ये दो सूत्रीय मांग केंद्र के समान 34 पतिशत मंहगाई भत्ता देने और सातवें वेतनमान के अनुसार गृह भाड़ा देने की है।

error: Content is protected !!