रानीसागर में नौका विहार के लिये निकली शहर के मंदिरों से भगवान की शोभायात्रा

 

 

रियासतकाल से चली आ रही परंपरा

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। शहर में भगवान विष्णु के विभिन्न रूपों के विग्रहों या मूर्तियों को आज विभिन्न मंदिरों से, साथ ही घरों से शोभायात्रा के साथ रानी सागर तालाब ले जाया जा रहा है। वहां श्री हरि भगवान को आज नौका विहार कराया जायेगा।
राजगामी संपदा से होती है व्यवस्था
ज्ञात हो कि प्रतिवर्ष जलझूलनी एकादशी के अवसर पर राजगामी संपदा न्यास की ओर से भगवान के नौका विहार की व्यवस्था की जाती रही है। इसमें राजगामी संपदा न्यास के प्राचीन राधाकृष्ण मंदिर दिग्विजय कॉलेज परिसर के अलावा सत्य नारायण मंदिर कामठी लाईन, भारत माता चौक स्थित मंदिर, जगन्नाथ मंदिर गांधी चौक, बलभद्र मंदिर व गोपाल मंदिर जमातपारा सहित और भी मंदिरों तथा घरों से भी लड्डू गोपाल की शोभायात्रा निकालकर उन्हें शहर भ्रमण कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि देर शाम रानीसागर पहुंचकर एक सुसज्जित नाव में सभी विग्रहों को नौका विहार कराया जायेगा। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हैं। शोभायात्रा का शहर में जगह – जगह स्वागत किया जाकर भगवान की पूजा अर्चना की जा रही है। वहीं रानी सागर तालाब में भी दर्शनार्थियों की भीड़ जुट गई हैं। इस आयोजन में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने पुलिस द्वारा तगड़े प्रबंध किये गये हैं।

error: Content is protected !!