अनुकूल रहेगा आज का दिन, योजना के अनुसार काम करेंगे तो मिलेगी सफलता…..!

 

मेष  – आज सिर्फ़ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इज़ाफ़ा कर सके। रिश्तेदार आपके दुःख में भागीदार बनेंगे। अपनी परेशानियां हल करने में आप सफल रहेंगे। अपने प्रिय को नज़रअंदाज़ करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है।

वृषभ  – आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बनी हुई योजना के अनुसार काम करेंगे तो जल्द ही सफलता प्राप्त होगी। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। रोजमर्रा के कामों में फायदा और सफलता दोनों मिलेगी। आपको संतान से सहयोग मिलेगा। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।

मिथुन  – आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से आपकी पार्टनशिप भी हो सकती है, जिससे भविष्य में आपको काफी फायदा होगा। आपकी सारी चिंताएं दूर होगी। पुराने मित्रों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

कर्क  – अनुमान नुक़सानदेह साबित हो सकता है, इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में ख़ुशी महसूस करेंगे।

सिंह – आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। अपने ही नजदीकी लोगों के व्यवहार से आपको थोड़ी समस्या हो सकती है। किसी से बिना सोचे-समझे मन की बात शेयर करने से बचें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बन सकता है।

कन्या  – बिजनेस में बड़ा सौदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपकी ईमानदारी और काम के प्रति आपके लगन को देखकर आपका बॉस आपका ओहदा और ऊंचा कर सकता है।

तुला – आज आप थकावट महसूस करेंगे और छोटी-छोटी बातों पर नाराज़ भी हो सकते हैं। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी। हालांकि आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक – आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपने रूटीन में थोड़ा बदलाव कर सकते हैं। आप किसी अनजान व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आपके मन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं, जिससे आपको पॉजिटिव नतीजे मिलेंगे।

धनु – आज आपकी रुचि साहित्य कला के क्षेत्र में रहेगी। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों की संख्या बढ़ेगी, लेकिन पुराने साथियों के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखें। युवाओं के लिए नया काम या कोर्स सीखने का उत्तम दिन है।

मकर  – सेहत के नज़रिए से यह वक़्त थोड़ा ठीक नहीं है, इसलिए जो आप खाएं उसके प्रति सावधान रहें। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। विवाद और मतभेद के चलते घर पर कुछ तनाव के पल झेलने पड़ सकते हैं। आपको ख़ुद के हालात समझाने में दिक़्क़त महसूस होगी।

कुंभ  – आज आपका दिन पॉजिटिव रहेगा। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। एक्स्ट्रा इनकम का कोई जरिया शुरू हो सकता है। आपकी दिनचर्या में जरूरी बदलाव आ सकता है। आज किसी जरुरतमंद व्यक्ति की मदद करेंगे, आप अच्छा महसूस करेंगे। आज कहीं यात्रा पर जा सकते हैं, ये यात्रा व्यर्थ की भाग-दौड़ साबित हो सकती है।

मीन  – आज आप नए वस्त्र की खरीदारी कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख- संतोष का अनुभव करेंगे। अगर आप मीडिया से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। व्यापार से जुड़े लोग माल के नए स्टॉक की योजना बना सकते हैं।

error: Content is protected !!