भारत जोड़ो यात्रा का आज 41वां दिन

 

राहुल ने कर्नूल से शुरू की पदयात्रा
अमरावती। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। राहुल गांधी की यह यात्रा आंध्र प्रदेश पहुंची है। भारत जोड़ो यात्रा की मंगलवार को कुरनूल से शुरुआत की। बता दें कि कन्याकुमारी से कश्मीर के लिए निकली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर रहे हैं। यात्रा के दौरान ऐसे कई वाकये सामने आए, जब राहुल गांधी सोशल मीडिया पर चर्चा का कारण बन गए। लोगों के जहन में अक्सर ये सवाल आता था कि दिनभर आगे बढऩे वाली यात्रा के शाम के समय कहीं रुकने के बाद राहुल गांधी अपना समय कैसे व्यतीत करते हैं। इन सवालों का जवाब खुद राहुल गांधी ने ही दिया है। सोमवार को राहुल गांधी ने कहा कि जब दिनभर चलने के बाद शाम को भारत जोड़ो यात्रा रुकती है तो वे अपनी मां-बहन और दोस्तों से बात करते हैं। इस दौरान वो कसरत भी करते हैं और कुछ पढ़ते भी हैं। राहुल गांधी ने बताया कि उनकी मां (सोनिया गांधी) ने उनके लिए सनस्क्रीन भेजी है, लेकिन वे उसका इस्तेमाल नहीं करते हैं। बता दें कि हाल ही में राहुल गांधी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे एक बच्चे के साथ सड़क पर पुशअप्स करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने राहुल गांधी की फिटनेस की जमकर तारीफ की थी। भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक चार राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजर चुकी है। यात्रा का समापन कश्मीर के श्रीनगर में होना है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बीते कई दिनों से भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। इस दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। एक ऐसी ही मुलाकात में राहुल से एक युवक पूछता है कि यात्रा के दौरान टैनिंग से बचने के लिए आप कौन सी सनस्क्रीन क्रीम लगाते हैं? इस पर वह जवाब देते हैं कि मां ने सनस्क्रीन भेजी है लेकिन मैं उसे इस्तेमाल नहीं कर रहा हूं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी जब कर्नाटक में थे, तब बातचीत के दौरान एक स्थानीय युवक ने उनकी स्किन को लेकर यह सवाल किया। वीडियो में राहुल पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से चर्चा करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक महिला भी उनसे कहती है कि टैनिंग तो हुई है। इस बीच एक आदमी की आवाज सुनाई देती है जो कहता है कि मेरा बेटी भी यही बात कह रहा था सर… और फिर सब लोग हंसने लगते हैं। वीडियो में राहुल कहते हैं कि हम विपक्ष का काम कर रहे हैं। हमारे पास सड़क पर उतरने और सीधे जनता से मिलने के अलावा और कोई चारा नहीं है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये सोचते हैं कि एक बार कब्जा कर लिया तो हिन्दुस्तान चुप हो जाएगा। यह उनकी गलतफहमी है। देश चुप नहीं होने वाला है, बल्कि लड़ जाएगा।
आंध्र प्रदेश पहुंची भारत जोड़ो यात्रा
राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज आंध्र प्रदेश के कुरनूल से शुरुआत की। सोमवार को राहुल ने कर्नाटक के बल्लारी में भारत जोड़ो यात्रा के शिविर में एक कंटेनर में बनाए गए मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। कांग्रेस ने राहुल की बेंगलुरु ग्रामीण सांसद डी. के. सुरेश के साथ कतार में खड़े होने और फिर वोट डालने की तस्वीरें साझा की हैं। मालूम हो कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए कल ‘विश्राम दिवस’ ??घोषित किया गया था।

error: Content is protected !!