अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर महापौर एवं आयुक्त ने किया वृद्धजनों का सम्मान

राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर नगर निगम व समाज कल्याण विभाग के सयुक्त तत्वाधान में पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम में एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने वृद्धिजनों का सम्मान किया।
महापौर श्रीमती देशमुख ने अपने उद्बोधन अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम आज इस शुभ अवसर पर वृद्धजनों का सम्मान कर रहे है। हमें आज ही के दिन नहीं वरन हर दिन इनका सम्मान करना है। वृद्धजन पीपल की वृक्ष की तरह होते है और इनके आर्शीवाद एवं मार्गदर्शन से हम फलते फुलते है। बुर्जुग ही परिवार की नीव होते है। उनके आर्शीवाद से ही परिवार सुखी रहता है।
निगम आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी कहा कि बुर्जुगो के बगर हमारा जीवन अधुरा है। इनके सहारे ही हम अपने जीवन में आगे बढ़ते है और इनके मार्गदर्शन तथा आर्शीवाद से उन्नति करते है। इनका बिना हमारा जीवन अधूरा है।

 

error: Content is protected !!