NICL Recruitment: एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट नजदीक, इस डेट पर होगा एग्जाम

NICL AO Recruitment 2026: नेशनल इंश्योरेंस में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक है। जो उम्मीदवार बतौर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। लेकिन किसी कारणवश अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं। वे NICL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर NICL AO Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 28 अक्टूबर है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।

इस दिन होगी परीक्षा

उम्मीदवारों का चयन फेज-1, फेज-2 लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। फेज-1 परीक्षा 17 नवंबर, 2026 और फेज-2 परीक्षा 22 दिसंबर, 2026 को आयोजित कराई जाएगी।

रजिस्ट्रेशन करने के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता

एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक एवं स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास पद संबंधित अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।

इतनी होनी चाहिए उम्र

उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अक्टूबर, 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है।

आवेदन शुल्क

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। बगैर आवेदन शुल्क के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। एससी एवं एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित है।

इन 5 तरीकों से करें अप्लाई

एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in/recruitment पर जाकर विजिट करें।
  • होमेपज पर “RECRUITMENT” सेक्शन पर जाकर “APPLY ONLINE” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “Click here for New Registration” पर क्लिक करने के बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को दर्ज करें।
  • सभी जरूरी डिटेल को दर्ज करने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!