ऑल इंडिया पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रधान आरक्षक अंजू को मिली गोल्ड मेडल

 

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। 14 नवंबर से 20 नवंबर तक पुणे (महारष्ट्र) में आयोजित 71वां ऑल इंडिया पुलिस गेम मीट आयोजित था जिसमें पुलिस विभाग की महिला प्रधान आरक्षक क्र-760 अंजू सिंह महिला प्रकोष्ठ/रक्षित केन्द्र  द्वारा पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ पुलिस का प्रधिनिधित्व कर रही थी, अंजू सिंह द्वारा 69 किलो ग्राम केटीगिरी में 340 कि.ग्रा. पावरलिफ्टिंग कर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पद्क विजेता रही।  30 नवंबर को छत्तीसगढ़ वापस आने पर डी.जी.पी. छत्तीसगढ़  अशोक जुनेजा द्वारा अंजू सिंह को बधाई एवं शुभकामना दी गई उसके बाद आज अंजू सिंह के गोल्ड मेडल जीत कर वापस अपने यूनिट आने पर एवं छत्तीसगढ़ पुलिस का मान बढ़ाने हेतु पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानित किया साथ ही उनकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये बधाई दी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं प्रभारी महिला प्रकोष्ट सउनि. नंदनी ठाकुर उपस्थ्ति रहें।

error: Content is protected !!