कबीरधाम के ग्रामीणों ने मंत्री अकबर के समक्ष किया कांग्रेस प्रवेश

भूपेश सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर जुड़ रहे पार्टी से
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने विकास की दौड़ में नया आयाम गढ़ा हैं। प्रदेश के सभी जिलों में विकास के कार्यों की योजना बनाकर इसकी सतत मानिटरिंग की जा रही है। सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर प्रदेशवासी कांग्रेस से जुड़ रहे है। कबीरधाम जिले में नागरिकों के कांग्रेस प्रवेश का दौर जारी जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। आज जिला कबीरधाम, ग्राम भादूटोला, पवनतरा एवं सिल्हाटी के ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया। मंत्री श्री अकबर ने कांग्रेस प्रवेश करने वाले नागरिकों का परंपरा अनुसार गमछा पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया व उन्हें बधाई दी।
मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष उनके शंकर नगर स्थित शासकीय निवास/कार्यालय में कांग्रेस प्रवेश करने वालों में ग्राम भादूटोला के धनीराम साहू, महाबीर साहू, चकबंधु साहू, शौखीराम साहू, ग्राम पवनतरा के राजेश साहू, बैतल साहू, दफे पटेल, रामकिसुन साहू एवं ग्राम सिल्हाटी से ईश्वरी गुप्ता, लक्ष्मीनारायण सोनी एवं आेंकार चौबे शामिल थे।
इस अवसर पर विशेष रूप अब्दुल मजीद खान उर्फ गब्बर भाई, अजय यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सहसपुर लोहारा, उत्तम कुमार गुप्ता एवं देवलाल सरपंच पवनतरा उपस्थित थे।

 

error: Content is protected !!