आत्मानंद विद्यालयों में विभिन्न 81 पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

गरियाबंद जिले के अंतर्गत विभिन्न विकासखण्डों में संचालित शामिल स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों के लिए संविदा भर्ती की जायेगी। जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस चौहान ने बताया कि इन विद्यालयों में विभिन्न 81 रिक्त पदों के लिए संविदा भर्ती की जायेगी। इनमें स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल राजिम के लिए 9 पद, फिंगेश्वर में 17, मैनपुर में 12, गरियाबंद में 12, देवभोग में 21 एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल छुरा में 10 पदों पर भर्ती की जायेगी।

इस संबंध में जिले के वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट गरियाबंद डॉट जीओव्ही डॉट इन पर दिये गूगल फार्म लिंक के माध्यम से 8 मई 2023 की रात्रि 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। पंजीकृत डाक अथवा ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

पदों के नाम 

  • व्याख्याता
  • शिक्षक
  • सहायक शिक्षक
  • प्रयोगशाला सहायक
  • ग्रंथपाल
  • कंप्यूटर शिक्षक
  • सहायक ग्रेड – 2

पदों की संख्या – कुल 81 पद

विभाग का नाम – कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला-गरियाबंद (छ.ग.)

महत्वपूर्ण तिथियाँ –

  • आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 18-04-2023
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 08-05-2023

शैक्षिक योग्यता:

  • व्याख्याता – मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में द्वितीय श्रेणी में स्नातकोत्तर की उपाधि एवं बी. एड. अनिवार्य। आवेदक को हाईस्कूल स्तर से सम्पूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से अर्हताधारी अभ्यर्थी पात्र होगें।
  • शिक्षक – मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में द्वितीय श्रेणी में स्नातक की उपाधि एवं बी.एड./डी. एड. / डी. एल.एड. अनिवार्य आवेदक को हाईस्कूल स्तर से सम्पूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से अर्हताधारी अम्गर्थी पात्र होगें। टीईटी (माध्यमिक स्तर) उत्तीर्ण होना अनिवार्य।
  • सहायक शिक्षक – मान्यता प्राप्त बोर्ड से द्वितीय श्रेणी में हायर सेकेण्डरी (विज्ञान/गणित) उत्तीर्ण एवं डी.एड/डी.एल. एड. अनिवार्य आवेदक को हाईस्कूल स्तर से सम्पूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम होना अनिवार्य है। टीईटी (प्राथमिक स्तर) उत्तीर्ण होना अनिवार्य।
  • प्रयोगशाला सहायक – मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान (जीव विज्ञान/गणित) संकाय में भौतिकी एवं रसायन विषय के साथ द्वितीय श्रेणी में हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण एवं आवेदक को हाईस्कूल स्तर से सम्पूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यन होना अनिवार्य है।
  • ग्रंथपाल – मान्यता प्राप्त बोर्ड से द्वितीय श्रेणी में हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण एवं बी.लिब. अनिवार्य।
  • कंप्यूटर शिक्षक – मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक 7 की उपाधि द्वितीय श्रेणी उत्तीर्ण होना अनिवार्य । आवेदक को हाईस्कूल स्तर से सम्पूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम होना अनिवार्य है।
  • सहायक ग्रेड – 2 – हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण, शासकीय/अर्द्धशासकीय या मान्यता प्राप्त संस्था से कम्प्यूटर अर्हता के साथ 1 वर्षीय डिप्लोमा / प्रमाण पत्र तथा कम्प्यूटर में हिन्दी / अंग्रेजी टायपिंग का 8000 की (key) डिप्रेशन प्रति घंटे की गति।

आयु सीमा:

आवेदक की उम्र 01 जनवरी 2023 को न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2023 की स्थिति में की जायेगी। (Age Calculator)

आत्मानंद विद्यालय गरियाबंद भर्ती 2023 के लिए महत्वपूर्ण लिंक:-

Official Notification
Application Form

error: Content is protected !!