सुप्रीम कोर्ट में 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर निकली भर्ती, जानें डिटेल्स

जॉब डेस्क। सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार SCI Junior Court Attendant Recruitment के लिए 04 नवंबर, 2026 से आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को SCI Junior Court Attendant Vacancy में आवेदन करने के लिए 25 नवंबर, 2026 तक का मौका दिया जाएगा।

इतनी मिलेगी हर महीने सैलरी

जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।

जरूरी शैक्षणिक योग्यता

जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों के लिए भारत के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे।

इतनी होनी चाहिए उम्र

उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अक्टूबर, 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित है। हालांकि रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट देने का भी प्रावधान है।

दो चरणों में होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, न्यूमेरिकल एबिलिटी, सामान्य अंग्रेजी और सामान्य जागरूकता विषय से 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में पास होने के लिए 50 प्रतिशत अंक जरूरी है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास होंगे। उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू कुल 25 अंकों के लिए आयोजित होगा। इंटरव्यू में उम्मीदवारों से कुल 13 सवाल पूछे जाएंगे।

आवेदन शुल्क

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अलग-अलग कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1,500 रुपये और आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 750 रुपये निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!