धन के मामले में कर्क सहित इन 5 राशियों के लोग रहेंगे बेहद लकी,जानिए अपना राशिफल

मेष

मेष राशि के लोगों को आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से लोन लेना चाहते हैं तो लेना लेने से बचें। आज लिए गए लोन को उतारना मुश्किल हो जाएगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। आज पत्नी पक्ष से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। रात का समय आमोद प्रमोद में बीतेगा।

वृषभ

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन आप बहुत व्यस्त रहेंगे। आज आप ज्यादा भागदौड़ में सावधानी बरतें। आपकी निर्णय लेन की क्षमताओं का आपको आज लाभ मिल सकता है। आज रूके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में विनिमय करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा।

मिथुन

मिथुन राशि के लोगों को फिलहाल, फिजूल खर्च करने से बचने की जरुरत है। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट की वृद्धि हो सकती है। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित होगा। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति रूचि सुदृढ़ होगी।

कर्क

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम रहने वाला है। आज आपको मेहनत का अच्छा खासा फल प्राप्त होगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज अपनी शान शौकत के लिए धन खर्च करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे।

सिंह

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। मानसिक अशांति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिलेंगे, मधुर वाणी का प्रयोग करें। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है तो उसमें सुधार निश्चित है।

कन्या

कन्या राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपको अपने माता-पिता का सुख सहयोग रूप से प्राप्त होगा। व्यर्थ व्यय का योग भी है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे किन्तु लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। व्यापार में धन लाभ होगा।

तुला

तुला राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में आज का दिन शुभ कारक है। आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। आज नये कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों का आज धन और करियर के मामले में मन अशांत और परेशानी देने वाला रहेगा। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। आप अपने धैर्य और प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई वाद, विवाद लंबित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है।

धनु

धनु राशिवालों के विद्या ज्ञान में वृद्धि होगी। आपके अंदर दान पुण्य और परोपकार की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त पेट के विकार होने की संभावना है।

मकर

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ साथ आपको अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा और रूके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नये कार्य में इनवेस्ट करना पड़े तो अवश्य करें।

कुंभ

कुंभ राशि के लोग आज जरुरत न होते हुए भी खर्च करेंगे। आपको अपने परिवारजनों से विश्वासघात होने की संभावना है। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुख पूर्ण रूप से मिलेगा। सांयकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारी रहेगी।

मीन

मीन राशि के जातकों के लिए आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन विवादों का समाधान कराने वाला है। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। रात्रि में परिजनों से हास्य विनोद रहेगा।

error: Content is protected !!