घर को बना दिया ‘नोट छापने’ की फैक्ट्री, 500-500 की गड्डी देख पुलिस हैरान, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। मप्र की राजधानी भोपाल के पिपलानी क्षेत्र में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विवेक यादव के रूप में हुई है। वह पहले एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था और उसी अनुभव का फायदा उठाकर उसने घर में पेपर, प्रिंटर, डाई और कटिंग टूल्स की मदद से नकली नोट तैयार करने का नेटवर्क खड़ा कर लिया था।

छापेमारी के दौरान पुलिस को उसके घर से करीब ढाई लाख रुपये के नकली 500 के नोट मिले, जिन्हें देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। साथ ही नकली नोट बनाने वाली मशीनें और सामग्री भी जब्त की गई है।

जोन-2 के एडीसीपी गौतम सोलंकी ने बताया कि आरोपी लंबे समय से इस काम में सक्रिय था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नकली नोट बाजार में कहां-कहां खपाए जा रहे थे और इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह शामिल है या नहीं।

error: Content is protected !!