गर्मियां के लिए बहुत अच्छी ड्रिंक है “खरबूजा-पुदीना ड्रिंक”, जाने बनाने का तरीका….

Lifestyle Desk : गर्मियों में ठंडा-ठंडा ड्रिंक बहुत अच्छा लगता है. तेज धूप से आते ही बस कुछ ठंडा मिल जाये यही चाहत हम सबकी होती है. लेकिन अगर कुछ टेस्टी और रिफ्रेशिंग ड्रिंक मिल जाए, तो गर्मी का मजा दोगुना हो जाता है. खरबूजा शरीर में पानी की कमी पूरी करता है और पुदीना पेट को गजब की ठंडक देता है. गर्मियों में ऐसा ठंडा, हाइड्रेटिंग और टेस्टी ड्रिंक सच में बहुत काम आता है. चलिए आसान तरीके से खरबूजा-पुदीना ड्रिंक बनाना सीखते हैं.

सामग्री

कटा हुआ खरबूजा-2 कप
पत्ते पुदीना-8–10
चीनी या शहद-1–2 चम्मच
नींबू का रस-1/2
ठंडा पानी या बर्फ के टुकड़े-1 कप
काला नमक-चुटकी भर

विधि

  1. सबसे पहले खरबूजे के टुकड़ों को मिक्सर में डालें. इसमें पुदीने के पत्ते, नींबू का रस और चीनी/शहद मिलाएं.
  2. अब थोड़ा पानी डालकर इसे अच्छी तरह ब्लेंड कर लें. अगर आप स्मूद टेक्सचर चाहते हैं, तो इसे छान सकते हैं.
  3. आखिर में काला नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. गिलास में डालकर ऊपर से बर्फ डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें.

क्यों है फायदेमंद?

  1. खरबूजा शरीर को हाइड्रेट रखता है और हीट से बचाता है.
  2. पुदीना पेट को ठंडक देता है और पाचन सुधारता है.
  3. नींबू ताजगी और विटामिन C देता है.
  4. यह ड्रिंक न सिर्फ आपको ठंडक देगा बल्कि पूरे दिन फ्रेश भी रखेगा. अगर चाहें तो इसमें थोड़ा सा अदरक या तुलसी भी डालकर नया फ्लेवर ट्राई कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!