ब्रेकअप से आहत युवक ने किया सुसाइड, गर्लफ्रेंड को ठहराया मौत का जिम्मेदार, कहा- वो बदल गई

यूपी /अलीगढ़। जिले के रॉबिन की लाश 3 दिनों से इस कॉफिन में रखी है। उसने पेड़ पर फांसी के फंदे से झूलकर सुसाइड कर लिया। रॉबिन 4 साल से एक लड़की को बेइंतेहा प्यार करता था, लड़की भी उसे प्रेम करती थी। दोनों ने शादी के बाद साथ जीने-मरने के ख्वाब देखे थे।

मगर यह हो ना सका

गर्लफ्रेंड को रॉबिन से ज्यादा काबिल लड़का मिला और वह उसका हाथ पकड़कर हसीन सफर पर निकल पड़ी। रॉबिन यह गम सह ना सका। पहले तो उसने गर्लफ्रेंड को खत्म करने का प्लान बनाया मगर आखिर में उसे उसके हाल पर छोड़कर सुसाइड कर लिया।

रॉबिन टूट गया और मर गया

दो पन्नों का सुसाइड नोट अपनी लाश के पास छोड़ा है। जिसमें उसने लिखा कि उसे बहुत प्यार करता था, वह भी मुझे बहुत प्यार करती थी मगर वो बदल गई। रॉबिन को मरते दम तक इस बात का अफसोस रहा। गर्लफ्रेंड ने दूसरे लड़के के साथ सात फेरों की रस्में शुरू कर दी, रॉबिन टूट गया और मर गया। इधर, रॉबिन का परिवार चाहता है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। पोस्टमार्टम कराने के बाद 3 दिनों से रॉबिन की लाश घर की चौखट पर रखी है। परिजनों का कहना है कि इंसाफ मिलेगा तभी बेटे का अंतिम संस्कार होगा।

error: Content is protected !!