
जॉब डेस्क। आरबीआई में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल आरबीआई में ग्रेड-बी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक ग्रेड-बी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू हो गए हैं। इन पदों पर आवेदन 20 मई तक स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकते हैं आवेदन
- ग्रेड-बी ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अप्रैल, 2026 के आधार पर की जाएगी।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या स्नातकोत्तर पूरी की हो।
एप्लीकेशन फीस
आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 850 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा करना अनिवार्य है। इसके अलावा, एससी एवं एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों से 100 रुपये इंटीमेशन फीस जमा करनी होगी।
घर बैठे खुद करें इन 5 स्टेप्स से अप्लाई
आरबीई में ग्रेड-बी ऑफिसर के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार खुद अप्लाई कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
- इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- अब रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।

