फोटो एडिट कर ब्लैकमेलिंग, महिला से 5 लाख मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग। AI तकनीक से फोटो एडिट कर इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की डिमांड करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी, जिसके बाद पीड़िता साम्या खान ने थाना छावनी में शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी रविन्द्र भारती ने उससे 5,00,000 की मांग की थी। रकम नहीं देने पर आरोपी ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। वहीं AI तकनीक का उपयोग कर उसके फोटो एडिट कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी दी और पीड़िता पर उसके पति से जबरन तलाक लेने का दबाव भी बनाया।

पीड़िता की शिकायत के बाद अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर धमधा निवासी आरोपी रविन्द्र भारती ने AI तकनीक के माध्यम से फोटो एडिट कर अपराध करना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!