अतिक्रमण पर एक्शन, प्रशासन ने अवैध घरों पर चलाया बुलडोजर…

धमतरी। जिले के नगरी क्षेत्र में आज प्रशासन ने 25 से अधिक अवैध घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। दरअसल नगरी के गोनदला नाला गांव में पिछले कई वर्षों से लोग अतिक्रमण कर रहे थे। प्रशासन की ओर से कई बार नोटिस और अल्टीमेटम दिए गए, इसके बावजूद कब्जाधारियों ने जमीन खाली नहीं की।

नोटिस के बाद भी जमीन खाली नहीं करने पर आज वन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के बाद अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी का माहौल है। वहीं मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!