मान सरकार ने छीना तो मोदी ने दियाः केंद्र सरकार ने राघव चड्ढा को Z सिक्योरिटी दी

Raghav Chadha Z security: आम आदमी पार्टी यानी आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की Z सिक्योरिटी बहाल कर दी गई है। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राघव चड्डा की सिक्योरिटी को वापस ले लिया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने राघव चड्ढा को जेड सिक्योरिटी कवर दिया है। आईबी की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने ये फैसला लिया है। केंद्र के इस फैसले के बाद दिल्ली और पंजाब में राघव चड्ढा को Z सुरक्षा कवर मिलेगा, जबकि बाकी जगहों के लिए Y प्लस सिक्योरिटी रहेगी।

बता दें कि राघव चड्ढा को हाल ही में उनकी पार्टी (आप) ने राज्यसभा में पार्टी के उपनेता के पद से हटाया था। साथ ही उनके सदन में बोलने पर भी रोक लगाई थी। उनकी जगह AAP ने अशोक मित्तल को ये जिम्मेदारी सौंपी है।

इधर आम आदमी पार्टी के दिल्ली के नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया (X) पर दावा किया कि राघव चड्‌ढा को केंद्र सरकार ने जेड प्लस सिक्योरिटी दे दी है। केंद्र सरकार आखिर राघव चड्‌ढा पर इतनी मेहरबान क्यों है? हालांकि, चड्‌ढा के करीबी सोर्सेज के मुताबिक अभी उन्हें केंद्र से सुरक्षा नहीं मिली है। जानकारी के मुताबिक उन्हें जल्द केंद्रीय सुरक्षा मिल सकती है। तब तक उन्हें दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी दी जा सकती है।

बता दें कि राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के बीच काफी समय से सबकुछ सही नहीं चल रहा था, जिसके बाद AAP ने उनसे जिम्मेदारी वापस ले ली थी। हालांकि इसके बाद चड्ढा ने बगावती तेवर अपना लिए और पार्टी की ओर से लगातार लगाए जा रहे आरोपों का एक के बाद एक वीडियो जारी करके जवाब दिया। राघव ने राज्यसभा में बोलने से रोकने पर कहा था कि उन्हें खामोश किया जा सकता है, लेकिन हराया नहीं गया।

Z सिक्योरिटी में कितने जवान होते हैं तैनात?

राघव चड्ढा को जिस जेड सिक्योरिटी मिलने की चर्चा है, उसमें सरकार द्वारा 22 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाते हैं। इस सुरक्षा घेरे में आमतौर पर 4 से 6 NSG (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) कमांडो होते हैं। साथ ही दिल्ली पुलिस, ITBP या CRPF के जवान और स्थानीय पुलिसकर्मी भी शामिल होते हैं। यह एक उच्च-स्तरीय सुरक्षा कवच है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!