बिजनेस डेस्क। अगले महीने 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं, ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि बैंक जाकर अपना काम निपटा लेंगे तो पहले देख लीजिए कि बैंक आपके शहर में खुला भी है या नहीं।
नवंबर 2026 में दिवाली जैसे कई बड़े त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में इस महीने बैंक अलग-अलग शहरों में कई दिन अलग-अलग कारणों से बंद रहने वाले हैं।
नवंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक
RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, नवंबर में 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। जिसमें 4 दिन बैंक रविवार के चलते और दो दिन बैंक दूसरे और चौथे शनिवार के चलते बंद रहेंगे।
9 नवंबर बैंक हॉलिडे
9 नवंबर को बैंक चंडीगढ़, गंगटोक, इंफाल, अगरतला, भोपाल, जयपुर, कानपुर और लखनऊ में गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस के चलते बंद रहेंगे।
10 नवंबर बैंक हॉलिडे
10 नवंबर को बैंक बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई, अहमदाबाद, बेलापुर और नागपुर में बाली प्रतिपदा, गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा और विक्रम संवत नववर्ष जैसे अवसरों पर बंद रहने वाले हैं।
11 नवंबर बैंक हॉलिडे
11 नवंबर को बैंक कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, गंगटोक, इंफाल और शिमला में लक्ष्मी पूजा, निंगोल चक्कौबा, भाई दूज और चित्रगुप्त जयंती के चलते बंद रहेंगे।
13 नवंबर बैंक हॉलिडे
13 नवंबर को मेघालय के शिलांग में वांगला उत्सव के कारण बैंक बंद रहेंगे।
16 नवंबर बैंक हॉलिडे
16 नवंबर को पटना और रांची में छठ पूजा के चलते बैंक बंद रहेंगे।
20 नवंबर बैंक हॉलिडे
20 नवंबर को बैंक देहरादून में इगास-बग्वाल के कारण बंद रहेंगे।
23 नवंबर बैंक हॉलिडे
23 नवंबर को शिलांग में सेंग कुट स्नेम के चलते बैंक बंद रहेंगे।
24 नवंबर बैंक हॉलिडे
24 नवंबर को गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रास पूर्णिमा के चलते कई शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं।
27 नवंबर बैंक हॉलिडे
27 नवंबर को बेंगलुरु में कनकदास जयंती के चलते बैंक बंद रहने वाले हैं।

