Big Breaking: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले पकड़े गए दो संदिग्ध, बंदूक और PMO का फर्जी ID बरामद

BKC स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। सूत्रों के मुताबिक, एक संदिग्ध व्यक्ति ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बताया था। जांच के दौरान उसके पास PMO कार्यालय का फर्जी पहचान पत्र मिलने की जानकारी सामने आई है। सुरक्षा जांच में पहचान पत्र फर्जी पाए जाने के बाद मुंबई पुलिस ने कार्रवाई की। वहीं, उसके साथ मौजूद बॉडीगार्ड के पास बंदूक मिलने की भी जानकारी है।

मामले की आगे की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। फर्जी पहचान पत्र और हथियार के साथ कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने के पीछे क्या मकसद था, इसकी जांच की जा रही है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BKC के जियो वर्ल्ड सेंटर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।

खबर पर अपडेट जारी है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!