भैंस तस्करी का भंडाफोड़: मवेशियों को ले जा रहे थे कत्लखाने, लेकिन पलट गई गाड़ी

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भैंस तस्करी का खुलासा हुआ है। पिकअप गाड़ी पलटने के बाद जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने 5 भैंस बरामद किया है। साथ ही तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

दरअसल, नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम कर्राघाटी चमेदा मार्ग पर ये हादसा हुआ। आरोपी पाइप भाटा निवासी ओंकार कुर्रे और उसके दो साथी इन 5 भैंसों को पिकअप में भरकर नवरंगपुर के कत्लखाने ले जा रहे थे।

पिकअप में ठूंसकर हो रही थी तस्करी

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों के पास भैंसों के परिवहन से जुड़ा कोई भी वैध दस्तावेज नहीं था। भैंसों को अमानवीय तरीके से एक छोटी सी पिकअप में ठूंसा गया था।

तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

मामले में नगरी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!