सीबीएसई पोर्टल पर साइबर अटैक हुआ था, 50 छात्रों ने की थी सिस्टम में हेराफेरी….

CBSE Portal Cyber Attack: सीबीएसई 12वीं बोर्ड के रिजल्ट जब से आए हैं, तब से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) सवालों के घेरे में है। सीबीएसई (CBSE) के नए डिजिटल चेकिंग सिस्टम यानी ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) को लेकर देश भर में भारी बवाल मचा हुआ है। मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल उठने के साथ ही छात्रों ने आंसर शीट की फोटोकॉपी में से कुछ पेज के गायब होने की भी शिकायत की। सीबीएसई के पुनर्मूल्यांकन पोर्टल को लेकर भी बवाल जारी है। अब सीबीएसई के पुनर्मूल्यांकन पोर्टल में गड़बड़ी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक पोर्टल के पेमेंट सिस्टम पर ‘साइबर अटैक’ हुआ था। लगभग 50 छात्रों ने पोर्टल तक पहुंच हासिल कर ली थी और आवेदन फीस में गड़बड़ी कर दी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकारी सूत्रों ने बीते शुक्रवार को ये जानकारी दी कि सीबीएसई के पुनर्मूल्यांकन पोर्टल के पेमेंट सिस्टम पर ‘साइबर अटैक’ हुआ था। लगभग 50 छात्रों ने अनधिकृत रूप से पोर्टल तक पहुंच हासिल कर ली थी। ये लोग पोर्टल पर अनधिकृत पहुंच हासिल कर ली थी।

बता दें कि रिजल्ट के बाद दोबारा आंसर शीट चेक करने के लिए अप्लाई करने वालों छात्रों के बोर्ड वे पोर्टल बनाया था। बीएसई ने फीस को 700 रुपये से घटाकर 100 रुपये कर दिया था। हालांकि कई मामलों में ये राशि एक रुपये से लेकर लगभग 67,000 से 68,000 रुपये तक घटती-बढ़ती रही। आवेदन फीस कभी एक रुपये तो कभी 68 हजार रुपये तक दिखने पर छात्रों ने सीबीएसई को सोशल मीडिया और ईमेल के माध्यन से शिकायत दर्ज कराई थी। लगभग 50 छात्र ऐसे थे, जिनके मामलों में आवेदन फीस बदल गई थी। आवेदन फीस में ये गड़बड़ी सीबीएसई पोर्टल के लाइव होने के समय ही सामने आई थी।

19 साल के लड़के ने पोर्टल हैक करने का दावा किया

पोर्ल में हो रही दिक्कत के बीच 19 साल के लड़के ने सोशल मीडिया पर ये दावा किया था कि उसने OSM पोर्टल को हैक कर लिया था। हालांकि बाद में बोर्ड ने उस पोर्टल को डमी पोर्टल बताया था। वहीं अब एक बार फिर से सीबीएसई पोर्टल को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

1 जून को खुलेगा री-वैल्यूएशन के लिए आवेदन पोर्टल

इधर भारी शिकायतों के कारण आलोचना झेल रहे केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए री-इवैल्यूएशन और मार्क्स वेरिफिकेशन प्रक्रिया की तारीख आगे बढ़ा दी है। पहले यह प्रक्रिया 29 मई से शुरू होनी थी, लेकिन तकनीकी समस्याओं और भारी संख्या में आने वाले आवेदनों को देखते हुए अब पोर्टल 1 जून से खोला जाएगा। X पर बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, पोर्टल को अधिक सक्षम और सुचारु बनाने पर काम किया जा रहा है ताकि छात्रों को आवेदन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। छात्र 1 जून से CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे।

CBSE ने 24×7 हेल्पलाइन सुविधा शुरू की

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने छात्रों की मदद के लिए 24×7 हेल्पलाइन की सुविधा शुरू की है। हेल्पलाइन नंबर के साथ ही बोर्ड ने ईमेल भी जारी किया है। इसके जरिए छात्र अपने रिजल्ट और मूल्यांकन से जुड़े सवाल और अपनी समस्याओं से संबंधित सवाल पूछ सकते हैं। सीबीएसई ने इस सुविधा को ‘पोस्ट-रिजल्ट सपोर्ट फॉर स्टूडेंट्स’ (Post-Result Support for Students) नाम दिया गया है। इससे छात्रों को रिजल्ट, मूल्यांकन और तनाव से जुड़े मामलों में मदद मिलेगी।

सीबीएसई ने छात्रों के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-11-8004 जारी किया है। साथ ही info.cbse@nic.in या resultcbse2026@cbseshiksha.in पर ईमेल भी जारी किया है। अगर किसी छात्र को अपने रिजल्ट, मूल्यांकन और तनाव से जुड़ा कोई सवाल पूछना हो तो वो सीबीएसई की टेली-काउंसलिंग सुविधा का इस्तेमाल कर अपनी परेशानी का समाधान पा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!