तपती गर्मी मेहमानों के सामने परोसें ठंडा लीची-स्ट्रॉबेरी का शरबत, जानें आसान रेसिपी

चिलचिलाती धूप इंसान के शरीर की पूरी एनर्जी सोख लेती है। ऐसे में जब दोपहर के वक्त घर पर कोई मेहमान या करीबी दोस्त आएं, तो उन्हें चाय-कॉफी के बजाय कुछ ऐसा परोसना चाहिए जो उनके शरीर को अंदर से ठंडक और ताजगी दे। जी हां, इस समर मेहमानों को खुश करने के लिए फलों से बना लीची-स्ट्रॉबेरी का शरबत एक बेस्ट ऑप्शन है। ऐसे में इसे बनाने के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप ठंडा लीची-स्ट्रॉबेरी शरबत तैयार करें। जानते हैं इस लेख के माध्यम से…

कैसे बनाएं लीची-स्ट्रॉबेरी शरबत?

इसे बनाने के लिए सबसे पहले ताजी लीची को छीलकर उनके बीज अलग करें। अब स्ट्रॉबेरी को साफ धोएं और हरे पत्तों को काट लें और छोटे टुकड़ों में बांट लें।

2 - 2026-05-27T112937.250

  • अब एक साफ मिक्सी या जूसर लें और उसके जार में लीची का पल्प और कटी हुई स्ट्रॉबेरी डालें। इसमें आधा कप पानी मिलाएं ताकि फलों का एक बहुत ही स्मूथ और गाढ़ा पेस्ट तैयार हो सके।
  • तैयार हुए गाढ़े फ्रूट पल्प को एक छलनी की मदद से छान लें, जिससे स्ट्रॉबेरी के छोटे बीज या लीची के रेशे पूरी तरह बाहर निकल जाएं और आपको एक अच्छा जूस मिले।
  •  अब इस छने हुए शुद्ध रस में स्वाद के अनुसार शहद, काला नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर और फ्रेश नींबू का रस डालकर एक बड़े चम्मच से अच्छी तरह मिक्स कर लें।

1 - 2026-05-27T112940.401

शरबत में पुदीने की पत्तियों को हाथ से या ओखली में हल्का सा क्रश करके जूस के अंदर डालें, इससे ड्रिंक की खुशबू बढ़ जाएगी।

अब इस गाढ़े मिक्चर में ठंडा पानी या सोडा वाटर मिलाएं। फिर चम्मच से पूरे शरबत को 1 मिनट तक चलाएं।

अब गिलासों में पहले 3 से 4 बर्फ के टुकड़े डालें, फिर तैयार शरबत डालें।

लीची-स्ट्रॉबेरी का शरबत Recipe Card

Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 5 min
Servings: 5
Level: Medium
Course: Others
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Garima Garg

Ingredients

  • लीची का पल्प: 2 कप ताजी लीची
  • स्ट्रॉबेरी: 1 कप फ्रेश या फ्रोजन स्ट्रॉबेरी
  • नींबू का रस: 2 बड़े चम्मच
  • पुदीने की पत्तियां: 10 से 12 ताजी पत्तियां
  • स्वीटनर: 3 चम्मच शहद या मिश्री पाउडर
  • मसाले: आधा छोटा चम्मच काला नमक और आधा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
  • कूलिंग एलिमेंट्स: 1 कप ठंडा पानी या सोडा वाटर और ढेर सारी आइस क्यूब्स।

Step

  1. Step 1:

    हमेशा पके हुए और मीठे फलों को चुनें ताकि एक्स्ट्रा चीनी न डालनी पड़े।

  2. Step 2:

    यदि स्ट्रॉबेरी ज्यादा खट्टी है, तो नींबू के रस की मात्रा थोड़ी कम कर दें।

  3. Step 3:

    शरबत के लिए गिलासों के साइड़ों में पिसी मिश्री चिपकाएं।

  4. Step 4:

    जूस को छानना बेहद जरूरी है, अन्यथा स्ट्रॉबेरी के बीज गले में फंस सकते हैं।

  5. Step 5:

    अगर मेहमानों को सोडा पसंद है, तो पानी की जगह चिल्ड प्लेन सोडे का इस्तेमाल करें।

  6. Step 6:

    पुदीने को मिक्सी में पीसने की भूल न करें, वरना शरबत का गुलाबी रंग काला पड़ जाएगा।

  7. Step 7:

    इस ड्रिंक को आप फ्रिज में रखकर केवल 24 घंटे तक ही फ्रेश स्टोर कर सकते हैं।

  8. Step 8:

    मेहमानों के आने से ठीक 10 मिनट पहले ही इसे बनाएं ताकि फलों का फ्रेश औरा बरकरार रहे।

  9. Step 9:

    बच्चों को सर्व करते समय काले नमक कम डालें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!