CG: बस्ती में निकला 8 फीट लंबा अजगर, इलाके में मचा हड़कंप….

कांकेर कांकेर के मांझापारा इलाके में एक बार फिर 8 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया। यादव बाड़ा के समीप बस्ती के पास अजगर नजर आने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। मामला कांकेर वन परिक्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि इससे एक दिन पहले भी इसी वार्ड में करीब 12 फीट लंबा अजगर मिला था, जिसे वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया था। लगातार दो दिनों में रिहायशी इलाके से दो अजगर मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

रिहायशी इलाके में लगातार अजगर मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोग आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्कता बरत रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!