CG: पटवारियों के 200 पदों पर सीधी भर्ती की मंजूरी, 26 जिलों में होगी नियुक्ति….

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। शासन की ओर से 6 सितंबर 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, जिलों में स्वीकृत रिक्त पदों पर भर्ती सेवा भर्ती नियमों के अनुरूप की जाएगी।

पटवारी भर्ती छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) के माध्यम से चयन मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया CG Vyapam के पोर्टल पर भर्ती प्रस्ताव की प्रविष्टि के बाद शुरू होगी।

26 जिलों में इतने पदों पर होगी भर्ती

शासन के आदेश के अनुसार सबसे अधिक 15-15 पद सारंगढ़-बिलाईगढ़, गरियाबंद, बालोद, बेमेतरा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों में हैं। वहीं अन्य जिलों में पदों का वितरण इस प्रकार है।

जिला पद
बलौदाबाजार-भाटापारा 5
सारंगढ़-बिलाईगढ़ 15
गरियाबंद 15
धमतरी 4
महासमुंद 5
दुर्ग 3
बालोद 15
बेमेतरा 15
राजनांदगांव 8
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 15
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 10
कबीरधाम (कवर्धा) 10
कोंडागांव 2
उत्तर बस्तर कांकेर 10
नारायणपुर 2
सुकमा 2
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 5
मुंगेली 5
कोरबा 7
रायगढ़ 6
जांजगीर-चांपा 7
सक्ती 10
बलरामपुर-रामानुजगंज 10
जशपुर 8
कोरिया 2
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 4
कुल 200

आरक्षण नियमों के तहत होगी भर्ती

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि रिक्त पदों पर भर्ती के दौरान प्रचलित आरक्षण और भर्ती नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया चयन मंडल के माध्यम से पूरी होगी। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित जिला कलेक्टरों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए आदेश की प्रति भेजी है। वहीं छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल को भी भर्ती संबंधी सूचना दी गई है

युवाओं के लिए रोजगार का मौका

पटवारी के 200 पदों पर भर्ती की मंजूरी से राजस्व विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ा अवसर मिलेगा। हालांकि, आवेदन की तारीख, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा शुल्क और अन्य पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी आधिकारिक भर्ती विज्ञापन जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!