
BPCL Non Management Recruitment 2026: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने नॉन मैनेजमेंट के अंतगर्त विभिन्न पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया है। जो उम्मीदवार नॉन मैनेजमेंट के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। लेकिन किसी कारणवश आवेदन नहीं कर सके थे। वे BPCL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 19 अगस्त तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।
कितनी मिलेगी सैलरी
इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 26,500 रुपये से लेकर 34,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता
नॉन मैनेजमेंट के अंतगर्त विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पद से संबंधित विषय में डिप्लोमा किया हो। साथ ही उम्मीदवारों को संबंधित विषय में कार्यनुभव भी होना चाहिए।
आयु-सीमा
उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी जैसे ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन 3 चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा, दूसरे चरण में स्किल/प्रोफिशिएंसी टेस्ट और तीसरे चरण में मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग, सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स आदि विषयों से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित है। लिखित परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को स्किल/प्रोफिशिएंसी टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन फीस
जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 590 रुपये निर्धारित की गई है। बगैर रजिस्ट्रेशन फीस के उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
