’56 इंच का छोटा बंदर…’ भूपेश का बड़ा बयान, कहा- जो हम नहीं कर पाए, वह बच्चों ने कर दिया…

रायपुर। प्रधानमंत्री मोदी को लेकर सोशल मीडिया में वायरल हो रहे पोस्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आजकल सोशल मीडिया में बच्चे पोस्ट कर रहे हैं कि 56 इंच का छोटा बंदर, बाल नरेंद्र, बाल नरेंद्र. जो हम लोग नहीं कर पाए. वह बच्चों ने कर दिया है. बड़ी मुश्किल से यह छवि बनाए थे 56 इंच का सीना, बच्चों ने 1 मिनट में उस छवि को धो दिया.

वहीं सदन को लेकर अमित शाह के बयान देने जाने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि अमित शाह को किसने रोका है. गृहमंत्री को सदन में आने से कोई रोक सकता है? सवाल इस बात का है हजारों बच्चों पर गोली चलाई, एक-47 चलाई, आंसू गैस छोड़े गए, लाठी चार्ज किया गया. यह किसका आदेश था. राहुल गांधी यही सवाल पूछ रहे हैं. अगर यह आदेश गृहमंत्री का है, तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!