राइस मिल में लगी भीषण आग, लाखों का बरदाना जलकर खाक

कवर्धा। जिले के पोंडी चौकी क्षेत्र के रायपुर-जबलपुर NH 30 में स्थित बुधवारा गांव के जय श्री राइस मिल में अचानक भीषण आग लग गई. आगजनी से राइस मिल (rice mill) में रखें लाखों रुपये के बरदाने जलकर खाक हो गए. यह मामला पोंडी चौकी क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, राइस मिल में आगजनी की घटना तब हुई जब सारे कर्मचारियों का लंच छुट्टी हुआ था. इसी दौरान राइस मिल के अंदर रखे बारदाने के ढेर में आग की लपटे दिखाई दी. जिसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. आग पर काबू पाने के लिए मिल के कर्मचारी पानी डालकर आग बुझाने के प्रयास में जुटे हुए थे. लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल पर पहुंची तब तक काफी देर हो चुकी थी. भीषण आग से राइस मिल में रखे लाखों रुपए के बारदाने पूरी तरह जलकर खाक हो गए. वहीं राइस मिल में रखे धान के बोरे को आग लगने से बचा लिया गया.

फिलहाल, आग लगने का सही कारण पता नहीं चल पाया है. लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है की आग शॉर्ट सर्किट चलते लगा होगा. राइस मिल के संचालक ने संबंधित पोंडी चौकी में आगजनी की घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करा दी है. वहीं पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

error: Content is protected !!