रायपुर प्रेस क्लब में फायरिंग, पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ किया मामला दर्ज…

रायपुर. रायपुर प्रेस क्लब में फायरिंग का मामला सामने आया है. सदस्यता के विवाद को लेकर शनिवार शाम पलाश तिवारी नाम के शख्स ने प्रेस क्लब पदाधिकारियों से बदसलूकी करते हुए पहले उन पर पिस्टल तान दी, इसके बाद हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, प्रेस क्लब की सदस्यता नहीं मिलने से आरोपी नाराज था. शनिवार को वह प्रेस क्लब पहुंचा और कुछ पदाधिकारियों को लेकर नाराजगी जताते हुए गाली-गलौज करने लगा. इसके बाद बदमाश ने कोषाध्यक्ष दिनेश यदु और कार्यालय सचिव शिव दुबे पर पिस्टल तान दी. आरोप है कि शाम करीब 5 बजे पलाश तिवारी ने हवा में पिस्टल से फायरिंग कर दी.

घटना के बाद अध्यक्ष मोहन तिवारी ने पुलिस को शिकायत दी, जिसमें उन्होंने बताया कि 24 अक्टूबर की शाम लगभग 5 बजे प्रेस क्लब परिसर में कुछ अवांछनीय तत्वों द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने की जानकारी सदस्यों से मिली थी. घटना से प्रेस क्लब की शांति भंग हुई. परिसर में भय का वातावरण निर्मित करने की कोशिश की गई. शिकायत में स्पष्ट तौर से बताया गया कि आरोपी पलाश तिवारी का ने पिस्टल से हवाई फायरिंग की और धमकी भी दी.

रायपुर प्रेस क्लब में फायरिंग की गंभीर घटना से पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं शिकायत के बाद देर रात पुलिस ने आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार किया. घटना के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!