पीएम मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान, भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 देशों की यात्रा के पहले चरण में अभी इंडोनेशिया में हैं. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियान्टो ने ऐलान किया कि इंडोनेशिया ने PM मोदी को अपना सबसे बड़ा सम्मान बिन्तांग अदिपुर्ना ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया मेडल ऑफ ऑनर से नवाजा है. वहीं, पीएम मोदी को एक और देश का सर्वोच्च सम्मान मिला है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और इंडोनेशिया के रिश्तों ने नई ऊंचाइयों को छुआ है. 

इस अवसर पर उन्होंने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति, सरकार और वहां की जनता का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है.

यह सर्वोच्च मेडल उन विदेशी नेताओं या नागरिकों को दिया जाता है जिन्होंने इंडोनेशिया की अखंडता, संप्रभुता और समृद्धि के लिए असाधारण योगदान दिया हो. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जकार्ता के इस्ताना मर्डेका में देश के सर्वोच्च सम्मान ‘बिन्तांग अदिपूर्णा’ से सम्मानित किया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जकार्ता में दोनों देशों के बीच कई अहम क्षेत्रों में सहयोग का ऐलान किया है. सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होने पर पीएम मोदी ने कहा कि यह इंडोनेशिया के लोगों की भावनाओं और भारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक और गहरे संबंधों का सम्मान है.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच X पर कहा, “इस्ताना मर्देका (इंडोनेशिया का राष्ट्रपति भवन) में गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आपका धन्यवाद!”

पीएम मोदी ने आगे दोनों देशों के बीच पुराने संबंधों को जिक्र करते हुए कहा, “21वीं सदी तकनीक टेक्नोलॉजी पर आधारित सदी हैय भारत और इंडोनेशिया दोनों ही युवा ऊर्जा से भरे हुए देश हैं.” प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत ने अपनी मिड-डे मील योजना और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अनुभव इंडोनेशिया के साथ साझा किए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!