ICF Apprentice: आईसीएफ में अप्रेंटिसशिप के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, डिटेल यहां करें चेक

ICF Apprentice 2026: ईस्ट कोच रेलवे में अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार रेलवे में बतौर अप्रेंटिसशिप के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं। वे ICF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। अप्रेंटिस के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 07 सितंबर, 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।

कौन कर सकते हैं अप्लाई

  • उम्मीदवारों की आयु की गणना 07 सितंबर, 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड

अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा। कक्षा दसवीं के आधार पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 8,200 रुपये, कक्षा 12वीं के आधार पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को 9,600 रुपये और आईटीआई के आधार पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को 9600 रुपये दिए जाएंगे।

रजिस्ट्रेशन फीस

अप्रेंटिसशिप के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये निर्धारित है। एससी एवं एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को आवेदन फीस में छूट भी दी गई है।

इन स्टेप्स से करें अप्लाई

अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pb.icf.gov .in पर जाकर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद मांगी गई सभा जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  4. फॉर्म भरने के बाद मांगे गए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!