एमएमएस कांड: विधायक देवेंद्र यादव ने थाने पहुंचकर दिया फोटो वीडियो सैंपल

भिलाई। भिलाई नगर में चर्चित एमएमएस मामले को लेकर विधायक देवेंद्र यादव शनिवार को भिलाई नगर थाना पहुंचे और पुलिस को अपना फोटो और वीडियो सैंपल दिया। पुलिस ने इसे रिकॉर्ड में लेकर जांच के लिए सुरक्षित किया है।

अब इस सैंपल को आगे जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि वायरल वीडियो की सच्चाई सामने लाई जा सके। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस मामले को लेकर पुलिस ने विधायक को पहले भी कई बार नोटिस भेजा था।

पिछली बार छह अप्रैल को नोटिस दिया गया था

पिछली बार छह अप्रैल को नोटिस दिया गया था। नोटिस पर देवेंद्र यादव शनिवार को थाना पहुंचे और थाना प्रभारी के सामने फोटो-वीडियो सैंपलिंग करवाई। पुलिस अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया रिकार्ड में दर्ज की है। थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा की मौजूदगी में फोटो और वीडियो सैंपल लिया गया।

पुलिस अब इस सैंपल को तकनीकी जांच के लिए भेजेगी

पुलिस अब इस सैंपल को तकनीकी जांच के लिए भेजेगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि वायरल वीडियो असली है या मार्ड। मामले में मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि उक्त मामल में हमने एफआइआर करवाई थी।

व्यक्ति महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहा था

लगभग तीन साल पहले एक कथित वीडियो वायरल हुआ था जिसमें लोगों के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास किया गया था। ज्ञात हो कि कथित वीडियो में उनके जैसा दिखने वाला व्यक्ति एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहा था।

error: Content is protected !!