नैनीताल-मसूरी नहीं, इस Summer Vacation घूम आएं Meghalaya में ये छ‍िपी हुई जगहें

गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही हर कोई घूमने की प्लानिंग करता है। इस दौरान लोग पहाड़ों पर जाना पसंद करते हैं। आमतौर पर लोग नैनीताल, मसूरी, शिमला, मनाली या धर्मशाला जैसी जगहों पर जाने का प्लान बनाते हैं, लेकिन अगर आप भीड़भाड़ से दूर कुछ और खूबसूरत जगहें तलाश रही हैं तो मेघालय से बेहतर कोई जगह हो ही नहीं सकती है। यहां बादलों से ढके पहाड़, वॉटरफाल, हरे भरे जंगल इस राज्य की खूबसूरती बढ़ाने का काम करते हैं।

आपको बता दें कि यहां ऐसी कई जगहें हैं जहां के बारे में हर कोई नहीं जानता है। तो अगर आप इस Summer Vacation में कुछ अलग और नया एक्सपीरियंस लेना चाहती हैं तो हम आपको मेघालय की इन छिपी हुई जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-

meghalaya travel tips  (2)

लैटलम कैन्यन

लैटलम कैन्यन की गिनती मेघालय की सबसे खूबसूरत जगहों में होती है। यहां ऊंचे पहाड़ और बादलों से ढका नजारा देखने में काफी सुंदर लगता है। यहां आप फोटोग्राफी और ट्रेकिंग भी कर सकती हैं। यहां सनराइज देखना सबसे खूबसूरत एक्सपीरियंस हो सकता है। ये जगह काफी शांत है और यहां भीड़ भी कम देखने को मिलती है।

डॉकी

डॉकी के खूबसूरती की चर्चा तो न सिर्फ भारत में, बल्कि विदेशों में भी होती है। ये अपनी साफ नदी के लिए जानी जाती है। यहां की उमंगोट नदी का पानी इतना साफ (Crystal Clear Water) दिखाई देता है कि नाव हवा में तैरती हुई लगती है। यहां आप बोटिंग कर सकती हैं। नदी किनारे घूमना भी काफी अच्छा लगता है। साथ ही ये जगह फोटोग्राफी के लिए भी सही है।

शोंगपडेंग

अगर आपको एडवेंचर पसंद है तो शोंगपडेंग सबसे बेहतर जगह मानी जाती है। यहां कयाकिंग, कैंपिंग, क्लिफ जंपिंग जैसे एडवेंवचर एक्टिविटीज का मजा लिया जा सकता है। बस ध्यान रखें कि आप जब भी किसी एडवेंचर एक्टिविटी में पार्टिसिपेट करें तो सेफ्टी गाइडलाइंस जरूर फॉलो करें।

meghalaya travel tips  (1)

मेघालय घूमने का सबसे अच्छा समय

  • मार्च से जून- गर्मी के मौसम में यहां का मौसम काफी सुहावना रहता है।
  • बारिश का मौसम- बारिश में यहां की हरियाली और झरने ज्यादा खूबसूरत लगते हैं, लेकिन भारी बारिश की वजह से यात्रा थोड़ी मुश्किल हो सकती है।

मेघालय कैसे पहुंचें?

  • फ्लाइट से- सबसे नजदीकी एयरपोर्ट शिलॉन्ग एयरपोर्ट है।
  • ट्रेन से- पास का बड़ा रेलवे स्टेशन गुवाहाटी में है। इसके बाद सड़क मार्ग से मेघालय पहुंचा जा सकता है।
  • सड़क मार्ग से- गुवाहाटी से टैक्सी और बस की सुविधा मिलती है।

तो अगर आप भी कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहती हैं तो मेघालय की इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!