
NICL AO Notification 2026: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) की ओर से एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (जर्नलिस्ट एवं स्पेशलिस्ट/ कैडर 1) भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया गया है। शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन आज यानि 8 अक्टूबर से स्टार्ट हो गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती की तैयारियों में लगे हैं वे आवेदन शुरू होते ही ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन करने की लास्ट डेट 28 अक्टूबर निर्धारित है।
NICL AO Exam Date: परीक्षा तिथि भी घोषित
एनआईसीएल की ओर से आवेदन के साथ ही परीक्षा तिथि का एलान भी कर दिया गया है। नोटिस में दी गई जानकारी के अनुसार फेज 1 परीक्षा 17 नवंबर 2026 और फेज 2 एग्जाम 22 दिसंबर 2026 को करवाया जायेगा।
NICL AO eligibility: भर्ती में शामिल होने लिए पात्रता
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट/ पोस्ट ग्रेजुएट/ बीई/ बीटेक/ एमई/ एमटेक/ बीकॉम/ एमकॉम/ सीए/ ICWA आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी गई है। आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
भर्ती विवरण
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| वित्त (CA एवं CMA) | 20 |
| विधि / कानून (Legal) | 20 |
| सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) | 11 (बैकलॉग सहित) |
| ऑटोमोबाइल इंजीनियर (Automobile Engineers) | 20 |
| जोखिम इंजीनियर (Risk Engineers) | 28 |
| कंपनी सचिव (Company Secretaries) | 2 |
| कृषि (Agriculture) | 20 |
| कुल (विशेषज्ञ / Specialist) | 121 |
| सामान्यज्ञ (Generalist) | 200 |
| कुल | 321 |
चयन प्रक्रिया एवं वेतन
इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले प्रीलिम एवं उसके बाद मेंस एग्जाम में शामिल होना होगा। दोनों ही परीक्षाओं में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को अंत में इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा। सभी चरणों के बाद फाइनल लिस्ट जारी होगी। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे स्केल 82485 से लेकर 1,56,745 रुपये प्रतिमाह तक सैलरी दी जाएगी।
