भगवान राम-परशुराम पर आपत्तिजनक टिप्पणियों से मचा बवाल, सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

बिलासपुर। बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों (Controversy Erupts Guru Ghasidas Central University) में घिर गई है। ला डिपार्टमेंट के कुछ छात्रों की ओर से इंस्टाग्राम चैट में कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने के बाद कैंपस का माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

महापुरुषों पर टिप्पणी से भड़का आक्रोश

जानकारी के अनुसार, चैट में भगवान राम, डॉ. भीमराव अंबेडकर और भगवान परशुराम सहित अन्य महापुरुषों पर अभद्र टिप्पणियां की गईं। मामला सामने आते ही छात्रों में नाराजगी फैल गई और विरोध शुरू हो गया। छात्रों ने इसे धार्मिक और सामाजिक भावनाओं से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया है।

जांच शुरू, एफआईआर की तैयारी

विवाद बढ़ने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, आक्रोशित छात्र दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और थाने में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में हैं।

इस घटना ने कैंपस में अनुशासन और सोशल मीडिया पर छात्रों के व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन की कार्रवाई पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

error: Content is protected !!