शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी के साथ पीएम मोदी का मिनी रोड शो….

West Bengal CM oath ceremony Live Updates: बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड स्थित मंच पर पहुंच गए हैं. उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर मौजूद हैं. थोड़ी ही देर में सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि सुवेंदु के अलावा 4 और विधायक भी शपथ ले सकते हैं. हालांकि अभी इनके नाम सामने नहीं आए हैं. बता दें कि मंच पर जाने से पहले पीएम मोदी ने सुवेंदु अधिकारी के साथ मिनी रोड शो भी किया. इस दौरान जी श्री राम के नारे भी लगाए गए.

इससे पहले शुक्रवार को कोलकाता में हुई बैठक में सुवेंदु को विधायक दल का नेता चुना गया. अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया. इसके बाद सुवेंदु ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया.

शुभेंदु के शपथग्रहण के लिए 20 राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे

पश्चिम बंगाल में पहली बार बनने जा रही भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में नेताओं के साथ-साथ साधु-सतों का भी भारी जमावड़ा है. कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए देश भर से बीजेपी और एनडीए के नेता पहुंच रहे हैं. बंगाल के स्थानीय नेता, कार्यकर्ता के साथ-साथ बड़ी संख्या में साधु-संत भी वहां पहुंचे हैं.एक साधु ने कहा, “अब राम राज्य शुरू हो गया है, इसलिए साधु यहां आए हैं…”

आज दशकों के कुशासन का अंत – शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ लेने वाले बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘खुशियों के शहर’ में स्वागत करना अत्यंत गौरव और खुशी का क्षण है. आज, स्वतंत्रता के बाद पश्चिम बंगाल में पहली भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनकर हम अपने संस्थापकों के सपनों को साकार कर रहे हैं. आज दशकों के कुशासन का अंत और विकास, शांति और समृद्धि के ‘दोहरे इंजन’ युग की शुरुआत है. ‘सोनार बांग्ला’ युग का आधिकारिक रूप से शुभारंभ हो रहा है. स्वागत है, प्रधानमंत्री जी’.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!