ट्रेन से कटकर गर्भवती महिला और 5 साल के बेटे की मौत, जांच में जुटी पुलिस…

औरैया. जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. ट्रेन से कटकर गर्भवती महिला और उसके 5 साल के बेटे की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके सनसनी फैल गई. जानकारी मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

बता दें कि पूजा नाम की महिला अपने 5 साल के बेटे के साथ पति के फल की दुकान खाना देने के लिए गई थी. इस दौरान उसने बेटे के इलाज के लिए पैसे मांगे. पैसा लेने के बाद पूजा अपने बेटे दीपक को लेकर रेलवे लाइन पार कर डॉक्टर के पास पहुंची. डॉक्टर के पास से पूजा रेलवे लाइन पार कर लौट ही रही थी कि अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गई. हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही पति मौके पर पहुंचा. वहीं जीआरपी भी मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया. घटना को लेकर ससुराल वालों का कहना है कि अनिल और पूजा की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी. दोनों ने लवमैरिज की थी. पूजा के बेटा पहले पति से था. वहीं पूजा के घरवाले शादी से नाखुश थे. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

error: Content is protected !!