राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक! लोगों को मैसेज कर 50-60 हजार रुपए मांग रहा हैकर

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने सांसद के WhatsApp अकाउंट का इस्तेमाल कर उनके संपर्क में मौजूद दर्जनों लोगों को फर्जी मैसेज भेजे। मैसेज में अलग-अलग लोगों से 56 हजार और 60 हजार रुपये की रकम मांगने की कोशिश की गई।

बताया जा रहा है कि सांसद के नंबर से लोगों को WhatsApp पर मैसेज भेजकर UPI के जरिए रकम ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। कुछ लोगों को 56 हजार रुपये के UPI भुगतान से संबंधित फर्जी मैसेज भी भेजे गए। सांसद के परिचितों और संपर्कों तक इस तरह के संदेश पहुंचने के बाद मामले को लेकर हड़कंप मच गया।

सांसद के नंबर से पैसे मांगने का प्रयास

हैकर ने फूलो देवी नेताम के WhatsApp नंबर का इस्तेमाल करते हुए लोगों को झांसे में लेने की कोशिश की। अलग-अलग संपर्कों को मैसेज भेजकर 56 हजार और 60 हजार रुपये की मांगने की बात सामने आई है। इससे आशंका है कि साइबर ठग सांसद की पहचान का इस्तेमाल कर उनके परिचितों से आर्थिक धोखाधड़ी करने की कोशिश कर रहा था। मामला सामने आने के बाद सांसद से जुड़े लोगों को सतर्क किया जा रहा है कि उनके नंबर से आने वाले किसी भी पैसे संबंधी मैसेज पर भरोसा न करें और बिना पुष्टि के किसी भी UPI खाते में रकम ट्रांसफर न करें।

साइबर ठगी की कोशिश से मचा हड़कंप

राज्यसभा सांसद जैसे सार्वजनिक पद पर मौजूद व्यक्ति के WhatsApp अकाउंट से इस तरह के फर्जी संदेश भेजे जाने से साइबर सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि WhatsApp अकाउंट किस तरीके से हैक किया गया और कितने लोगों को इस तरह के मैसेज भेजे गए। मामले में साइबर पुलिस से शिकायत और तकनीकी जांच के बाद ही हैकिंग के तरीके और ठगी के प्रयास से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आ सकेगी। फूलोदेवी नेताम ने लोगों से अपील की है कि सांसद के नंबर से पैसे मांगने वाला कोई संदेश मिले तो रकम भेजने के बजाय सीधे फोन कर उसकी पुष्टि करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!