देसी कट्टा लहराकर लोगों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार, यूपी से हथियार लाने का खुलासा

 जगदलपुर बस्तर जिले के जगदलपुर स्थित लालबाग मैदान के पास देसी कट्टा लहराकर लोगों को धमकाने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान अजय राजपूत, निवासी बस्तर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और क्राइम टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई की गई है।

2021 में यूपी से खरीदा था हथियार

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने यह हथियार वर्ष 2021 में उत्तर प्रदेश के किसी व्यक्ति से खरीदा था। अब पुलिस हथियार की सप्लाई और आरोपी के संभावित कनेक्शन की पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक, अजय राजपूत के खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है और वह करीब एक साल जेल में रह चुका है। इसके अलावा, उसके किसी गैंग से जुड़े होने की जानकारी भी सामने आई है।

हथियार के कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से आया, किसके जरिए पहुंचा और इसके पीछे कोई और कनेक्शन तो नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!