राजनांदगांव। लालबाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थिया लिखित शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि आरोपी रमेश साहू (48 ) निवासी ब्लॉक नंबर-14, अटल आवास, पेण्ड्री ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया तथा घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने एवं गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 290/2026 धारा 64, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया। इस दौरान लालबाग पुलिस के द्वारा मामले में त्वरित विवेचना कार्यवाही करते हुए आरोपी का पता तलाश कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमें आरोपी द्वारा अपना अपराध स्वीकार करने पर मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


