UPSC में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, पात्रता और उम्र सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक

UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग UPSC में जूनियर टेक्निकल ऑफिसर, लॉ ऑफिसर और स्पेशलिस्ट ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इन पदों पर रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप भी यूपीएससी के जरिये इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, तो आप UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 16 अक्टूबर, 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।

आयु-सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की पदानुसार अधिकतम आयु 30, 33, 38, 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।

आवेदन करने के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता

विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।

रजिस्ट्रेशन फीस

यूपीएससी में विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 25 रुपये निर्धारित है। एससी एवं एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

कैसे और कहां से करें इन पदों पर अप्लाई

यूपीएससी में इन पदों पर आवेदन करने की ऑनलाइन प्रक्रिया बेहद ही आसान है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए मांगी गई सभी जरूरी डिटेल जैसे अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!