
ISRO SDSC SHAR Apprentice 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 नवंबर से शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार इसरो से बतौर अप्रेंटिसशिप के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ISRO SDSC SHAR Apprentice 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने की लास्ट डेट 26 नवंबर निर्धारित है।
कितने उम्मीदवारों का होगा चयन
इसरो की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक अप्रेंटिस के कुल 400 पदों पर भर्ती की जाएगी। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप के लिए कुल 50 पद, नॉन-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप के लिए 60 पद, टेक्नीशियन अप्रेंटिसशिप (डिप्लोमा) के लिए 35 पद, डिप्लोमा के लिए कुल 60 पद, ट्रेड अप्रेंटिसशिप के लिए कुल 180 पद और वोकेशनल अप्रेंटिसशिप के लिए कुल 15 पद आरक्षित हैं।
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता
इसरो एसडीएससी शार में अप्रेंटिसशिप के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग निर्धारित है।
- इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप: न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बीई या बीटेक उत्तीर्ण।
- नॉन-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप: बीएससी/बीकॉम/बीए।
- टेक्निशियन अप्रेंटिसशिप (डिप्लोमा): संबंधित विषय में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ डिप्लोमा।
- ट्रेड अप्रेंटिसशिप: आईआईटी उत्तीर्ण।
- वोकेशनल अप्रेंटिसशिप: वोकेशनल प्रोग्राम में दो वर्ष का सर्टिफिकेट।
कैसे करें आवेदन
इसरो में अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले nats.education.gov.in या www.apprenticeship.gov.in विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करके मांगी गई सभी डिटेल को दर्ज करें।
- फॉर्म भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
